घाव गहरा होना - 02

                      घाव गहरा होना - 02


देखो जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ ही रिलेशनशिप में चले जाते हैं और जब रिश्ता टूट जाता है तो किसी अंजान के साथ रिलेशनशिप में जाने से कहीं ज़्यादा तकलीफ़ होती है क्योंकि जो आपके बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं वही आपको इस तकलीफ़ से बाहर निकलने में मदद करते हैं।

लेकिन जब बेस्ट फ्रेंड ही प्यार बन जाए तो आपको इस तकलीफ़ से बाहर निकालने वाला कोई भी नहीं होता।

ऐसा नहीं है कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में नहीं जाओ, जाओ लेकिन उससे ये बात बिल्कुल क्लियर कर लो कि आप हमेशा ऐसे ही रहेंगे जैसे आप हो दोस्तों से मिलना मजे करना सब कुछ हां पर आपकी जगह सब से अलग होगी तो इस बात को ले कर लड़ाई या छुपाने जैसी बातें नहीं होनी चाहिए।

आप उनसे हर वो बात क्लियर करो कि सब कुछ ऐसा ही रहेगा रिश्ते में आने के बाद भी दोनों के जीने का तरीका ऐसा ही रहेगा अगर आपको इस रिश्ते में आना है तो बेशक आओ पर बाद में इस चीज़ को ले कर लड़ाई नहीं होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

Popular posts

किसी से उम्मीद करना छोड़ें

दोस्ती

परिवार