बहन का मान

                            बहन का मान


एक बहन के लिए इससे बड़ी तकलीफ़ कोई हो ही नहीं सकती कि उसका भाई उसके क़िरदार पर ऊंगली उठाए।

लड़कियां अक्सर अपने भाई को ले कर बहुत नाज़ करती है वो अपनी सहेलियों से भी अपने भाई को अपना गुरूर बताती है, उसके लिए उसकी पसंद का खाना बनाती है उसके सारे काम करती है हर नखरे उठाती है और जब वही भाई उस लड़की के क़िरदार को गंदा कहे तो वो लड़की जीते जी मर जाती है।

प्यार करना गलत नहीं होता लेकिन तब जब एक लड़का करे और जब ये लड़की करती है तो कयामत हो जाती है।

लड़का कभी ये नहीं सोचता कि मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं वो भी तो किसी की बहन है तो क्या वो लड़की भी बदकीरदार हो गई ? 

अगर हर भाई अपनी बहन को समझे और ये पता करे कि लड़का कैसा है और उसे भी ये समझाए सही क्या है गलत क्या है तो उसके भाई का मान हमेशा उस लड़की के दिल में बना रहेगा।

टिप्पणियाँ

Popular posts

किसी से उम्मीद करना छोड़ें

दोस्ती

परिवार