प्यार की कहानी चलती ही रहेगी

           प्यार की कहानी चलती ही रहेगी


अक्सर मैंने देखा है कि लोग प्यार को पाने के लिए बहुत जद्दोजहद करते हैं उसके लिए अपनी जान तक दे देते हैं।

लेकिन क्या कभी सोचा है कि प्यार को हासिल कर लेने के बाद की कहानी क्या होती है ? 

शायद नहीं वरना प्यार को पाने के लिए लोग इतना परेशान नहीं होते। क्या होता है प्यार को पाना शादी फिर बच्चे फिर जिम्मेदारी और उसके बाद......? 

उसके बाद लड़ाई झगडे ये तो आम बात होती है लेकिन प्यार से रुझान सबसे पहले ख़त्म हो जाती है। क्यों ? 

क्योंकि प्यार के लिए रोमांस के लिए वक्त नहीं बचता बस जिम्मेदारियां ही हो जाती है जैसे एक कॉमन शादी में होती है।

फ़र्क क्या रह जाता है दोनों में ? इसलिए अगर कुछ हासिल करना है तो अपने एंबिसंस को हासिल करो कुछ बड़ा करो अपने ख्वाबों को पर दो एक मुकाम दो जिसके लिए लोग तरसते हैं।

प्यार की कहानी चलती ही रहेगी लेकिन उसके पीछे अपनी केरियर को दफ़न मत करो क्योंकि प्यार तो हासिल हो सकता है लेकिन ज़िंदगी नहीं आपके मर जाने से किसी का कुछ नहीं जायेगा लेकिन आपके कुछ कर दिखाने से फक्र से सीना चौड़ा हो जायेगा कि आप उन लोगों में से नहीं हैं जो कुछ कर न सके और जान गवा दिया।

टिप्पणियाँ

Popular posts

किसी से उम्मीद करना छोड़ें

दोस्ती

परिवार